प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष चार जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान गंगा पारण गांव के मुस्कान खातून, मुन्नी खातून व रूलीना खातून मिल्की गांव के चंदन कुमार का इलाज चल रहा है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने दी।



