प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय समस्तीपुर के द्वारा चकमेहसी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो अपराधी को पुलिस ने खदेड़ा अपराध की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। रात के अंधेरे मे अपराधी सोमनाहा के बगीचे की झाड़ी में छिपकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे पुलिस के द्वारा जवाबी फायरिंग दिया गया। इसी बीच एक अपराधी फरार हो गए।एक को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना बहिलवारा गांव के स्वर्गीय रविंद्र नाम के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। इसके अपराधी का इतिहास को पुलिस खंगाल रही है वैसे सरैया थाना कांड संख्या 22/2022 मकेर थाना कांड संख्या 188/24,व मकेर थाना कांड संख्या172/24 मैं संलिपिता बताई गई है। छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार डीआईयू धनंजय कुमार, अमित कुमार सिपाही राजकिशोर कुमार व अखिलेश कुमार शामिल थे। छापेमारी दल के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को पुरस्कृत करने का आश्वासन दिया गया।



