प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय रमौली के प्रांगण में आयोजित कुशवाहा संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र प्रसाद कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में हमारी संख्या काफी है हमें एकत्रित होने की जरूरत है हम संगठित रहेंगे तो हमारी पूछ राजनीति में होगी। सभा की अध्यक्षता संघ के संयोजक अनिल कुमार सिंह कुशवाहा ने किया। वहीं संचालन ओम प्रकाश कुशवाहा ने किया। मौके पर उपस्थित प्रदेश से आए संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद मेहता संघ के प्रदेश महासचिव राज किशोर प्रसाद पूर्व अवकाश प्राप्त डाक निदेशक शंकर प्रसाद प्रमोद चौधरी ने कहा कि राजनीति के उच्च सत्ता पद पर हम चार राज्य में परचम लहरा रहे हैं आगामी आने वाली विधानसभा चुनाव में यदि हम संगठित एक जूट रहेंगे तो अधिक से अधिक सीट पर आने वाले समय में विधानसभा लोकसभा में हमारी संख्या होगी। आगंतुक अतिथि मंचासीन का स्वागत मिथिला की परंपरा से स्थानीय लोगों ने किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर सुमित कुमार सिंह राजेश्वर प्रसाद सिंह संगीता कुमारी विकास कुमार डॉ मनोज कुमार सिंह पूर्व सैनिक विकास कुमार वीरेंद्र विश्वनाथ सुंदरेश्वर प्रसाद सिंह मदन कुमार राकेश कुमार नंदकिशोर सिंह मिथिलेश कुमार कुशवाहा अजीत कुमार अबोध कुमार मृत्युंजय कुशवाहा पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष का कर रहे अध्यक्ष ने किया।



