प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के रमौली हाई स्कूल सभागार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में छात्रों का भोजन बनाने वाली रसोइयों की बैठक रसोईया संघ लक्ष्मी सहनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मिड डे मील वर्कर्स रसोईया यूनियन के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि नीतीश सरकार रसोईया विरोधी है सरकार द्वारा प्रस्तावित 3650 रुपए मानदेय लागू करने पर जोर दिया शीघ्र मानदेय लागू नहीं होने पर 9 जुलाई 25 को एक दिवसीय हड़ताल करनै की चेतावनी दी। रसोईया को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। जिला महामंत्री राजेश्वर कुमार सिंह ने भी अपने संबोधन रसोइया की मांग का समर्थन किया। मौके पर लक्ष्मी कंचन कुमार,शिवचंद्र महतो, रेखा कुमारी संगीता देवी देवी सविता कुमारी ललिता कुमारी सहित चार दर्जन से अधिक रसोईया मौजूद थी।



