सासाराम/रोहतास/ Etv News 24
सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार ने सासाराम प्रखंड के गायघाट निवासी संजय बिन्द को नगर निगम,सासाराम का बनाया अपना नया प्रतिनिधि। सांसद की ओर से संजय बिन्द को नगर निगम से संबंधित बैठकों,विकास-कार्यों तथा अन्य आधिकारिक विमर्श हेतु प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संजय को नगर निगम क्षेत्र का सांसद-प्रतिनिधि बनाये जाने पर उनके मित्रों,शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने सांसद मनोज राम को हृदय-तल से बधाई दी है।



