प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस मुख्यालय द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए आयोजित विशेष समकालीन अभियान के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी और शराब कारोबारी गोविन्द कुमार उर्फ जितु राणा को गिरफ्तार किया गया है। वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल (7.65 बोर), मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद रूपये भी बरामद की गई है।इस संबंध में कल्याणपुर थाना में कांड संख्या 79/25, धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय महतो ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गोविन्द कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है । जिसमें कल्याणपुर और चकमेहसी थाने में हत्या, अपहरण सहित 9 मामले दर्ज हैं।उन्होंने बताया कि शिवनाथ सहनी को भी गिरफ्तार किया गया है जो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकरी डीह गांव का निवासी है। इस गिरफ्तारी से समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है और यह कुख्यात अपराधी अब कानून के शिकंजे में है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण पाने की उम्मीद जताई जा रही है।



