कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के लहेरी स्टैंड के समीप शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर ट्रैक्टर व ट्रक की टक्कर में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों में रामानंद पासी,रामपुर (कैमूर) और ट्रक चालक जयशंकर प्रसाद,सोनभद्र (यूपी) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार चालक सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर शौच करने गया था।इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गयी।



