पटना बिहार/ Etv News 24
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक नवनेथम ‘नवी’ पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि न्याय, मानवाधिकार और शांति की स्थापना के लिए नवनेथम ‘नवी’ पिल्लै का योगदान सराहनीय है। मानवाधिकारों की रक्षा तथा वैश्विक स्तर पर न्याय की स्थापना के लिए उनके प्रयास संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धि भारतीय मूल के लोगों की गौरवशाली परंपरा को भी सम्मान प्रदान करती हैं। ऐसी विभूतियाँ अपने कार्यों से देश और समाज का गौरव बढ़ाती हैं तथा विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करती हैं।




