पराली जलाने पर सख्ती से रोक के लिए कृषि विभाग को सक्रिय रहने का दिया गया निर्देश
कैमूर बिहार/Etv News 24
समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में आज जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर व्यापक समीक्षा की गई।बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए— योजनाओं की पारदर्शिता और प्रस्तुतीकरण पर जोर देते हुएसभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की अद्यतन विवरणी PPT (PowerPoint Presentation) के माध्यम से तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की स्पष्ट मॉनिटरिंग की जा सके।लंबित न्यायिक मामलों का समयबद्ध निष्पादनCWJC/MJC से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया गया।जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर किसान सलाहकारों एवं कृषि समन्वयकों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित कराया जाए ताकि पराली जलाने पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना तथा पराली जलाने (Stubble Burning) पर पूर्णतः रोक लगाना है,जिससे पर्यावरण संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके।“सशक्त प्रशासन, जागरूक किसान और स्वच्छ पर्यावरण” के माध्यम से सतत विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन सदैव तत्पर है।



