सासाराम /दिनारा/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
रोहतास के दिनारा में दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत । जबकी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई है।मृतक दीपक पाल और उसकी पत्नी खुशी कुमारी बक्सर के सोनबरसा थाना के रामनगर के निवासी थे।
दीपक पाल अपनी पत्नी तथा सास सरिता देवी को बाइक पर सवार हो कर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दंपति की मौत हो गई।इस हादसे में दीपक पाल की सास सरिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मृतक दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है ।इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



