पटना /बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बिहार में अपराधियों का दहशत कायम। ऐसे में अब एक ताजा मामला पटना के सटे बख्तियारपुर से निकलकर सामने आया है। जहां अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार,पटना के सटे बख्तियारपुर के पश्चिम टोला में गोलियां की बौछार हुई है। यहां पर दर्जनों राउंड गोलीबारी की गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा की बख्तियारपुर के पश्चिम टोला में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पहले मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया ।उसके बाद अचानक से दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी ।इसकी आधिकारिक सूचना निकलकर सामने नहीं आई है। कितने लोग इस घटना में घायल है।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी रवाना हो गई है।



