प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के रतवारा पंचायत में मुखिया के द्वारा मनरेगा से बनाई गई पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्न उठाते हुए ग्रामीण एकलाकूर रहमान सिद्दीकी ने जिला पदाधिकारी से शिकायत जताई थी!इस आलोक में डी सी सी संदीप शेखर प्रियदर्शी ने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत को पत्र लिखते हुए निर्देश दिया है! कि परिवाद पत्र में वर्णित तथ्यों को लेकर 18 फरवरी को कार्यालय में सुनवाई की जाएगी। श्री रहमान विभागीय कनीये अभियंता सहित रोजगार सेवक को अपना अपना पक्ष रखने को लेकर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।



