पटना/ बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
राजधानी पटना में संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव मिला है। महिला का शव एक कमरे से बरामद हुआ है। महिला के गर्दन पर फंदे के निशान है। घटना के बाद से महिला का पति मौके से फरार है। महिला का पति विधायक के घर का निजी गार्ड बताया जा रहा है। यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत पीएनटी कॉलोनी की है। वहीं महिला की पहचान गुड्डी नाम से हुई।महिला का शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है।
किसी गार्ड ने ही पुलिस को कमरे में महिला का शव होने की खबर दी।पुलिस की मानें तो महिला का पति एक विधायक के घर पर गार्ड का काम करता है। पीएनटी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने महिला के मायके वालों को उसकी मौत की खबर दी।
डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव पलंग पर रखा था और उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस महिला के पति को तलाश कर रही है। बरहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।



