करगहर रोहतास/Etv News 24
रिपोर्ट:- मैनुद्दीन आलम
थाना क्षेत्र अन्तर्गत बभनी गांव से विगत तीन दिनों से लापता 7 वर्षीय बच्चा का शव उसके घर के समीप स्थित एक व्यक्ति के घर में रखे भूसा में बरामद किया गया । बुधवार को मासूम बच्चे की जघन्य हत्या की खबर जैसे ही मिली की क्षेत्र में आग की तरह फैल गई । घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई । सूचना मिलते ही पूरा गांव में कई थाने की पुलिस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया । घटना की सूचना जैसे ही मिली तो तुरंत मौके एसपी ,डीएसपी और जिला की स्पेशल टीम पहुंची जहां विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी।

घटना के संबंध में मृतक हिमांशु के चाचा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सुधीर कुमार सिंह का 7 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार विगत 26 जनवरी को विद्यालय में झंडोतोलन के बाद घर आया और मां से अंगूर खाने की जिद करने लगा । जब वह पैसा लेकर बाजार में अंगूर खरीदने गया तब से वह घर वापस नहीं आया । 2 घंटे बाद हम सभी उसे गांव में ढूंढने लगे लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। तब मैंने थाना में देर शाम हिमांशु के लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई गई । उन्होंने बताया कि बच्चों के खोजबीन में ग्रामीण इस उम्मीद से गांव के बधार में रात जगा कर रखवाली करते रहे कि शायद घर में छुपा कर रखा गया बच्चा को अपराधी ठिकाने तक ले जाने का प्रयास करें । अंततः ग्रामीणों की आशंका सही निकली अपराधी अपहृत बच्चा को जब ठिकाने पर नहीं पहुंचा सके तो उन्होंने बच्चा की जघन्य हत्या कर भूसे के ढ़ेर में छिपा दिया।

उन्होंने बताया कि सुबह बभनी निवासी सुनील सिंह के छत के ऊपर भूसा के कमरे से निकल रही दुर्गंध से परेशान पड़ोसियों ने परिजनों को जानकारी दी । लापता बच्चे की तलाश में उक्त भूसा के घर में ग्रामीण पहुंचे तो बच्चा का शव देख अचंभित हो गए । जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई । इसके बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया ।

स्पेशल पुलिस में शामिल स्कॉयर डॉग की टीम ने जांच शुरू कर दी । डॉग समीप के एक अन्य भूसा के घर में पहुंचा । इसके बाद वह तेज गति से गांव के समीप स्थित झाड़ियां में खोजबीन करने लगा । जहां पुलिस को एक गड्ढा मिला शायद अपराधी बच्चा का दफन करने की मंशा से गढ्ढा की खुदाई किया हो । लेकिन ग्रामीणों की तत्परता की वजह से अपराधियों को शव दफन करने का मौका नहीं मिल सका। गढ्ढें के आसपास घूमने के साथ ही झाड़ियां में कुछ दूरी पर एक पैर का नया उपयोग किया गया चप्पल बरामद किया गया । कुत्ता तेज गति से गांव की ओर दौड़ने लगा । जहां छुपा कर रखे गए बच्चे के शव स्थल पर पहुंचा । जहां से छत के बाहर बलरेज पर मृतक बच्चा का एक पैर का जूता बरामद किया गया । जिसे सुंघते ही वह भूसा के घर में घुस गया । जहां अपराधियों ने लाल कंबल में लपेट कर शव को भूसा के ढेर में छुपा कर रखा था । जांच टीम ने बारीकी से हर बिंदुओं का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात शव को बाहर निकाला तत्काल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया ।

इस संबंध में एसपी रौशन कुमार ने बताया कि विगत 26 जनवरी को 7 वर्षीय बच्चा के लापता होने की सूचना पर पुलिस तलाश में जुट गई । बच्चा की नृशंस हत्या का एविडेंस प्राप्त हो चुका है । जिसकी जांच की जा रही है । जांच प्रभावित होने की स्थिति में खुलासा नहीं किया जा सकता है। बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है ।



