प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ग्रामीण कार्य विभाग समस्तीपुर की देखरेख में सड़क पुनरीक्षण कार्य 2.75 किलोमीटर में जगह-जगह गड्ढे।सड़क पर चलने वाले विभाग तोहनी कर रहे हैं। 2 वर्ष पूर्व पुनरीक्षण कार्य कराए गए सड़क अजना पंचायत के फुलहारा ठाकुरबारी से प्राथमिक विद्यालय के बदले बोर्ड पर उत्क्रमित विद्यालय अजना तक विभाग द्वारा दर्शाया गया है। उक्त सड़क के महादलित टोला में सड़क की स्थिति चुन्नीलाल नाम के घर तक गड्ढे में तब्दील है वर्षा होने पर गड्ढे में पानी भर जाते हैं जिससे आवाजाही करने वाले साइकिल बाइक पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है विद्यालय जाने वाले बच्चे के पैर में मूचूक आ जाती है घर जाकर वे बीमार पड़ जाते हैं परिजनों को परेशानी होती है जल जमाव के कारण आसपास के घर वाले के घरों में कीड़ों का प्रकोप ज्यादा हो जाता है जो बीमारी का घर होता है। एक तो सड़क पर बड़े-बड़े ब्रेकर संवेदक द्वारा बना दिया गया अक्सर लोग उस पर गिरते हैं। इसको लेकर ग्रामीण कार्य विकास विभाग के बिहार सरकार के मंत्री के समक्ष कार्यपालक अभियंता को लोगों ने शिकायत भी जताई थी कोई नतीजा नहीं निकला। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क के संवेदक किसी विभागीय अभियंता के नजदीकी है। गांव के पशु ग्रामीण चिकित्सक कामेश्वर महतो जन वितरण विक्रेता सुरेश महतो बसो महतो पूर्व वार्ड सदस्य महादेव राम योगेश्वर राम श्याम किशोर राम आदि ने बताया कि सब जगह सड़क चकाचक बन रही है कल्याणपुर चौक दुर्गा मंदिर से खजूरी होते हुए मुख्य सड़क लक्ष्मीनिया चौक मुक्तापुर में मिलने वाली सड़क की यह दुर्दशा कब तक रहेगी। रामदयाल महतो के घर के आगे सड़क की जहां बोर्ड लगी है वहां जल जमाव बराबर हो जाता है ऐसा प्रतीत होता है कि 6 नंबर वार्ड में जाने वाली नल जल की पाइप के फूटने को लेकर जल जमाव से सड़क टूट रहा हो वर्षा होने पर भी काफी जल जमाव हो जाता है बड़े ब्रेकर भी हैं। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एम एस रहमान उर्फ बबलू ने कहा है कि जिला प्रशासन को बिना मानक के ब्रेक करो को अभिलंब प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए आडवाणी चाहिए जिससे आने वाले दिनों में हो रही दुर्घटना के शिकार सड़क पर चलने वाले ना हो सके। जिनके घर के सामने ब्रेकर है अभिलंब से हटाया जाए या कानूनी कार्रवाई की जाए।



