करगहर रोहतास /Etv News 24
सासाराम चौसा पथ में जलालपुर गांव के समीप नयका रोड मोड़ पर सोमवार को अचानक एक कार का चक्का फट गया । जिससे कार अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया है । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया । जबकि एक को इलाज के बाद मुक्त कर दिया गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के धनेज निवासी मनीष कुमार, हिमांशु कुमार, रीना कुमारी एक बाइक पर सवार होकर सासाराम जा रहे थे । इस बीच नयका मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक कर का चक्का अचानक ब्लास्ट कर गया । जिससे कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार सड़क किनारे गहरे खाई में जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए । इस घटना में बाइक सवार तीनों को गंभीर चोटें आईं । पुलिस ने कर को जब्त कर लिया है । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि रेफर किए गए दोनों युवकों के सिर व सीने में गंभीर चोटे आई है ।



