करगहर रोहतास/Etv News 24
रविवार की देर शाम शिवसागर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । सोमवार की सुबह परिजनों ने करगहर थाना क्षेत्र के तोरनी निवासी 55 वर्षीय केदार राम के रुप में पहचान की ।घटना के संबंध उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से उत्पन्न विवाद में तोरनी निवासी केदार राम घर छोड़ने की धमकी दी । पत्नी के उलहना भरे शब्दों को सुनकर वह घर से तत्काल निकल गया । थोड़ी देर बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन कहीं पता नहीं चला । जब परिजन शिवसागर पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति की ट्रेन से काटने की सूचना उन्हें प्राप्त हुई ।जब वे रेलवे स्टेशन की ओर गए तो देखा कि ट्रेन से कटने वाला व्यक्ति केदार राम है । रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । जहां पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना जैसे ही पहुंची गांव में कोहराम मच गया ।



