प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के रामभद्रपुर गांव से एक युवक 10 लीटर देसी शराब एक ताड़ी की दुकान से ले जा रहा था। गुप्त सूचना पुलिस को मिल गए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शराब कारोबारी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कारोबारी गांव के ही राम कृपाल पासवान के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेजा गया।



