प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर ज़िले के दलसिंहसराय थाने में पदस्थापित एक दारोगा की करतूत ने पुलिस महकमे को शर्मशार कर दिया है। बताया गया है कि काम वाली एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर लोगों ने दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित दारोगा नरेश पासवान के साथ जमकर मारपीट की थी।दारोगा के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच भी इसकी चर्चा हो रही है। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि etv news 24 नहीं करता है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दारोगा नरेश पासवान को एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो में एक वर्ष पूर्व यहां योगदान देनेवाले पूर्णिया निवासी उक्त दारोगा एवं एक महिला के साथ लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं।ऑडियो में दारोगा एवं महिला को दस दस बार कान पकड़कर उठक बैठक करने के लिये कहते लोगों की आवाज है। वहीं दारोगा हाथ जोड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो क्लिप शनिवार रात की बतायी गई है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर दारोगा नरेश पासवान को लाइन क्लोज कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।



