राज्यसभा में अब उत्तर प्रदेश की एक सीट होगी रिक्त
सभापति ने स्वीकार किया त्यागपत्र, 11 सितंबर से सीट हुई रिक्त
नई दिल्ली /Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
राज्यसभा सचिवालय ने उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, डॉ. दिनेश शर्मा ने राज्यसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया था, जिसे राज्यसभा के सभापति ने 11 सितंबर से प्रभावी रूप से स्वीकार कर लिया है।11 सितंबर से प्रभावी हुआ इस्तीफाराज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना में कहा गया है कि डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित राज्यसभा सदस्य थे। उनके इस्तीफे को सभापति ने 11 सितंबर 2026 से स्वीकार कर लिया है।डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का एक स्थान रिक्त हो गया है। सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर उनके इस्तीफे की आधिकारिक जानकारी दी है। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में भी इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




