गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता बलदेव प्रसाद यादव
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुलतानपुर, ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) लम्भुआ पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि विकास क्षेत्र के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को गति देना और शासन की शैक्षिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यालयी शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह ने नवागत अधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि लंभुआ विकास क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में अग्रणी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन और सहयोग से शिक्षकों को साथ लेकर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर संतोष सिंह प्रतापगढ़ी, एआरपी जितेंद्र त्रिपाठी, शिक्षक संकुल सुचित्रानंद चतुर्वेदी, डॉ. रामसागर गुप्ता, ओमप्रकाश कनौजिया, सुरेंद्र यादव, सुशांत मिश्रा, राधेश्याम यादव, विवेक यादव, हरिनारायण मौर्य, अरुणेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, इंद्रभान द्विवेदी, गौरव पुरस्कार प्राप्त सौरभ दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी मौजूद रहे।




