मधुबनी/बिहार
मधुबनी में आधा दर्जन अपराधियों द्वारा ज्वेलरी शॉप लूटने की कोशिश नाकाम । दिवाल को तोड़ने की आवाज सुनते ही गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर अपराधी भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक अपराधी को देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वही फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अपराधियों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।
सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस फरार 5 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना साहरघाट थाना क्षेत्र के साहरघाट बाजार की है जहां एक ज्वेलरी शॉप को लूटने का प्रयास किया गया।



