प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर मारपीट व सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया ।घायल की पहचान बिरसिंहपुर गांव के गोपाल साह के 5 वर्षीय पुत्री अन्या कुमारी के रूप में की गई वहीं मारपीट में दूसरे घायल की पहचान मिर्जापुर गांव के राजेंद्र शर्मा की पत्नी 60 वर्षीय बीणा देवी के रूप में हुई । इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि दोनों घायल का इलाज सीएचसी में जारी है।



