करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड परिसर में स्थित पशु अस्पताल के गैराज से शनिवार को चोरों ने खड़ी एक बाइक को चुरा कर फरार हो गए ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेंदूनी टोला निवासी राम नारायण सिंह अस्पताल के गैराज में बाइक खड़ा कर पशुओं की दवा लेने के लिए अंदर गए । इस बीच चोरों ने उनकी बाइक लेकर फरार हो गए । पहले उन्हें संदेह हुआ कि गलती से उनकी बाइक कोई ले गया है लेकिन काफी देर तक कोई नहीं लौटा तो यकीन हो गया कि बाइक चोरी हो गई । इस संबंध में उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।



