शोक की लहर लंबे समय से थीं अस्वस्थ
सत्यवती मिश्रा के निधन से राजनीतिक जगत में शोक
कलराज मिश्र के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा नहीं रहीं
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।श्रीमती सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक संदेश में कहा गया कि ईश्वर गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।




