लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शासन ने प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों को सोमवार को राजधानी लखनऊ बुलाया है। बैठक में जिलों में निर्वाचन तैयारियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देशों पर चर्चा होने की संभावना है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा है।
अयोध्या से सुलतानपुर तक 33 जिलों के डीएम को बुलावा, प्रशासनिक तैयारियों की होगी समीक्षा
लखनऊ में होने वाली बैठक में अयोध्या के डीएम शशांक त्रिपाठी, अंबेडकरनगर की ईशा प्रिया, बाराबंकी के ईशान प्रताप सिंह, सुलतानपुर के इन्द्रजीत सिंह, अमेठी के संजय चौहान, गोंडा की प्रियंका निरंजन, बहराइच के राजेश कुमार पांडेय, बलरामपुर के विपिन कुमार जैन, श्रावस्ती की अन्नपूर्णा गर्ग और लखनऊ के विशाख जी शामिल होंगे।इसके अलावा हरदोई के अनुनय झा, लखीमपुर खीरी के अंजनी कुमार सिंह, रायबरेली की सरनीत कौर ब्रोका, सीतापुर के डॉ. राजागणपति आर., उन्नाव के घनश्याम मीणा, कानपुर नगर के जितेंद्र प्रताप सिंह, औरैया के ब्रजेश कुमार, इटावा के शुभ्रांत शुक्ला, फर्रुखाबाद की डॉ. अंकुर लाठर, कन्नौज के आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और कानपुर देहात के कपिल सिंह को भी बैठक में बुलाया गया है।*पश्चिम से बुंदेलखंड तक जिलों की जिम्मेदारी संभाल रहे अफसर होंगे शामिल*बैठक में मुरादाबाद के डॉ. राजेंद्र पेंसिया, बिजनौर की जसजीत कौर, अमरोहा के नितिन गौड़, रामपुर के अजय कुमार द्विवेदी, संभल के अंकित खंडेलवाल, चित्रकूट के पुलकित गर्ग, बांदा के अमित आसेरी, हमीरपुर के अभिषेक गोयल, महोबा की गजल भारद्वाज, झांसी के गौरांग राठी, जालौन के समीर और ललितपुर के सत्य प्रकाश भी शामिल होंगे।




