प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए ।

जख्मी में सोमनाहा गांव के शांति देवी, बधला गांव के रामस्वार्थ राय अकौना गांव के शंकर राम एवं नीतीश कुमार शामिल है ।सभी जख्मी लोगों का ईलाज सीएचसी में कराया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी लोगों को स्वास्थ्य में सुधार होने की बात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीके ठाकुर ने बताई।





