बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर
सासाराम कार्यालय Etv News 24
चेनारी (रोहतास) जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के खुर्माबाद के समीप एनएच-दो पर खड़े ट्रक में एक टूरिस्ट बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 15 यात्री घायल हो गये। घायलों में चार यात्रियों की स्थिति गंभीर बतायी गयी है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सदर अस्पताल, सासाराम के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बस बांग्लादेश से तीर्थ यात्रियों को लेकर उत्तरप्रदेश के वृन्दावन जा रही थी। सड़क हादसे में घायल हुए यात्री बांग्लादेश के चटगाँव जिले के रहने वाले हैं। घायल तीर्थ यात्रियों की सूचना उनके परिजनों को दी जा चुकी है।



