सासाराम कार्यालय Etv News 24
शिवसागर(रोहतास) । जिले के शिवसागर थानाक्षेत्र के छोटकी चेनारी में एक बाइक सवार ने अहले सुबह टहल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। ग्रामीणों के सहयोग से उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल, सासाराम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम पुलिस की देख-रेख में हुआ। फिर शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का नाम हरवंश है, जो छोटकी चेनारी का ही निवासी था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



