डीएम के आदेश के तीन महीने बीत जाने के बाद भी सभी कार्यालयों में नहीं लगाये गए स्मार्ट मिटर
सासाराम/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इसका विरोध भी बिजली उपभोक्ताओं द्वारा जारी है। विरोध का कारण सामान्य मीटर की अपेक्षा स्मार्ट मीटर का बिलिंग ज्यादा बताया जा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर कई जगह बिजली विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच झड़प की भी खबर है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाया जाय, फिर निजी मकानों में। इस संदर्भ में जब तीन माह पूर्व जिला पदाधिकारी उदिता सिंह से संवाददाताओं द्वारा सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जानकारी माँगी गयी थी, तब उन्होंने बताया था की प्रखंड और पंचायतों में भी सरकारी कार्यालय हैं, वहाँ भी स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा, लेकिन अभी तक इस दिशा में जिला प्रशासन की ओर से कोई सार्थक पहल नहीं किया जा सका है। मजे की बात तो यह है कि अभी तक जहाँ जिला प्रशासन के सारे उच्चाधिकारी बैठते हैं, वहाँ भी स्मार्ट मीटर नहीं लग पाया है, फिर जिला प्रशासन किसी सामान्य उपभोक्ताओं को भला कैसे स्मार्ट मीटर लगाने की नसीहत दे सकता है? ऐसे में यह कहा जा सकता है की निश्चित तौर पर सामान्य और स्मार्ट मीटर की बिलिंग में बहुत अंतर है।जिसका विरोध लोगों द्वारा किया जा रहा है।



