प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के महादेव स्थान हायाघाट जाने वाली सड़क के पंचफूटा मोईन के समीप जटमलपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात टेंपो हायाघाट की ओर से आ रही बाइक की आमने ठकर हो बाइक सवार जो अपने चचेरे भाई की शादी समारोह से लौट रहे थे टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार एक की मौत घटनास्थल पर हो गई दूसरे गंभीर जख्मी हो गया जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से हायाघाट सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया जिसकी पहचान दरभंगा जिले के बहादुर थाना क्षेत्र के अम्मा डीह गांव के रामनारायण सहनी के 30 वर्षीय पुत्र मृतक शिवो सहनी के रूप में की गई। दूसरे गंभीर जख्मी की पहचान उसी गांव के राम पुकार सहनी के पुत्र लगभग 35 वर्ष सजीवन सहनी के रूप में की गई। कल्याणपुर पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार दलबल के साथ पहुंच कर शबको कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां। पोस्टमार्टम के बाद शब को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद अग्रतर कार्रवाई होगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव के चचेरे भाई की शादी में गए थे विवाह का रस्म में पूरा करने के बाद गुरुवार की अहले सुबह घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। अज्ञात टेंपो फरार बताया गया है।



