प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव जाने वाली सड़क के किनारे छोटी-मोटी दुकान में कुछ लोगों द्वारा आगजनिक किए जाने का आवेदन मंतो देवी ने थाने में दी है।. आवेदन में पीड़िता का आरोप है, कि गांव के ही दो युवकों द्वारा उधार मांग की गई ,.उधर नहीं देने के एवज में दोनों युवक के साथ एक अन्य तीसरे युवक की मदद से रात्रि के 1:30 बजे के आसपास दुकान का फाटक हटाकर डीजल छीट कर आग लगाने का आरोप लगायी।मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है, कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कराई जा रही है।. जांचों उप्रांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।



