प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के मुक्तापुर हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की सेवर एक स्कॉर्पियो ने लूना बाइक में ठोकर मारी ,बाइक सवार गंभीर जख्मी स्कॉर्पियो विद्युत पोल में ठोकर मारते पेड़ के समीप रुकी ,सवार सब फरार से विद्युत पोल सहित स्थानीय लगभग 53 वर्षीय मुरारी दास गंभीर जख्मी। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान मौत हो गई। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा के नेतृत्व में शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार समस्तीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की स्कार्पियो ने बाएं से लूना आ रहे को ठोकर मार दी जिससे मुरारी गंभीर रूप सेजख्मी हो गया। घटना नगर निगम क्षेत्र मुक्तापुर हाई स्कूल के समीप की बताई गई है। जख्मी का घर नगर निगम क्षेत्र के बरकुरवा टोला में बताया गया है। मृतक चादना कोल्ड स्टोरेज के समीप किराने की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिजनों सहित टोला में कोहराम मच गया।



