सासाराम रोहतास/Etv News 24
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान रोहतास जिले में एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को गांव-गांव में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। सैकड़ों लोग वीआईपी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा, “वीआईपी पार्टी का मकसद है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना। हम वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बनना चाहते हैं और उन्हें राजनीतिक भागीदारी का पूरा अधिकार दिलाना हमारा संकल्प है।”उन्होंने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ रहे हैं और उन्हें वीआईपी पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।



