करगहर रोहतास /Etv News 24
प्रथम वर्ष के छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की दूरदर्शिता के कारण शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज खराड़ी का सेंटर भभुआ इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया । परीक्षा के दौरान सड़क दुर्घटना में एक परीक्षार्थी की मौत हो गई । जिससे आक्रोशित छात्रों ने बुधवार की देर शाम सड़क जामकर जमकर नारेबाजी की ।छात्रों ने बताया कि अगर परीक्षा को होम सेंटर में आयोजित किया जाता तो यह घटना नहीं घटती । वे इंजीनियरिंग कॉलेज की परीक्षा को होम सेंटर में लेने की मांग कर रहे थे । छात्रों ने बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय तथा कॉलेज प्रबंधन के नियमों का विरोध कर रहे थे ।इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य मनीष कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय का सेंटर भभुआ में किया गया है । विश्वविद्यालय द्वारा होम सेंटर स्थापित करने के लिए आदेश मिलने पर परीक्षा ली जाएगी ।



