प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विश्व मृदा दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत राज जितवरिया में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।, जितवरिया पंचायत के पैक्स गोदाम के प्रांगण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया ।पंचायत के कृषि समन्वयक शैलेंद्र कुमार सिंह किसान सलाहकार धीरेंद्र कुमार धीरज उपस्थित थे। शैलेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड को देखकर किसानों को उसमें कमी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।किसानो जागरूक किया कि हर किसान को अपने खेत की मिट्टी की जांच करानी चाहिए जिससे उनके खेतों की अभी क्या अवस्था चल रही है इसकी जानकारी सही-सही मिल सके कौन-कौन से उर्वरक की खेत में कमी है या अधिकता हो गई है इन सभी की जानकारी मिट्टी जांच के बाद ही पता चल सकता है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड पाने वाले किसान अंजनी कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी, रवि रोशन कुमार प्रकाश कुमार हरिश्चंद्र ठाकुर विपिन कुमार महतो की विभा देवी, रामकिशोर झा मनोज कुमार झा एवं अन्य दर्जनों किसान उपस्थित थे।



