नालंदा बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
ज्वेलरी शॉप में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। इस घटना के बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया है।पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। बिहारशरीफ के देवी सराय चौक स्थित डुमरांव ज्वेलरी शॉप में अचानक आग लग गई।
जिससे दुकान में रखी संपत्ति का लगभग 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ। यह घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय चौक में हुई, जब दुकान मालिक विजय कुमार के छोटे भाई महर्षि देव वर्मा ने बताया कि उनकी भाभी की मौत के कारण घर में क्रिया-कर्म चल रहा था। इस वजह से उन्होंने दुकान बंद कर घर लौटने का निर्णय लिया। ज्वेलरी शॉप में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।जिससे करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।



