करगहर रोहतास
कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी ओम प्रकाश साह के पुत्र सोनू कुमार साह की मौत गुरुवार की देर शाम यूपी के गाजीपुर में बाइक दुर्घटना में हो गई । खबर जैसे ही कोचस में पहुंची मातमी सन्नाटा पसर गया । स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उनके दरवाजे पर पहुंच गई। सभी उत्सुक होकर घटना की जानकारी लेने लगे ।स्थानीय लोगों में बताया कि स्वतंत्रता सेनानी भिखारी साह के प्रपौत्र सोनू कुमार साह गाजीपुर स्थित एक बारात में शामिल होने के लिए गया था । जहां घरेलू सामान बाजार से लाने के क्रम में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया । चिकित्सकों ने बताया कि सर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी मौत हुई है । घटना की जानकारी पर परिजन गाजीपुर पहुंच पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ कोचस पहुंचे । घटना की सूचना पर संवेदना देने उनके दरवाजे पर पहुंच गए।



