प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समाजसेवी रामबाबू ठाकुर के द्वारा श्रावण मास की अंतिम दौर में मानव कल्याण को लेकर रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन होंडा सभागार में किया गया। प्रखंड रामायण गोष्टी के प्रखंड संयोजक रामाधार शर्मा उमा ठाकुर अजीत कुमार ठाकुर रंजन झा में रुद्राभिषेक में सक्रिय भूमिका निभाई। कई गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए शिव का जयकारा लगाया। पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया। मौके पर सुधीर शर्मा कृष्ण गोपाल शर्मा शशि भूषण शर्मा उर्फ गुड्डू अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा रामनरेश ठाकुर अर्जुन ठाकुर चंदन चौधरी बैद्यनाथ झा आदि आदि मौजूद थे।



