लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए बड़े एवं मालवाहक वाहनों को शहर क्षेत्र से बाहर रखने पर जोर
सासाराम रोहतास/Etv News 24
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र ने कार्यस्थल पर पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता, परियोजना अभियंता, कनीय अभियंता एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष सभी निर्माण कार्यों को 10 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से क्रैश बैरियर निर्माण के लिए अतिरिक्त शटरिंग की व्यवस्था कराते हुए इसे 8 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही माइनर ब्रिजों पर पुल-पुलियों के पहुंच पथ की मरम्मत तत्काल कराने को कहा गया।उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि सड़क, पुल और सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।




