प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के गोराई पंचायत के वार्ड नंबर 11 ग्राम बलहा अवस्थित अमरसिंह स्थान परिसर में शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच की पंचायत कमिटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं का कैडर कन्वेंशन पंचायत संयोजक पाना देवी के अध्यक्षता व पन्ना लाल पासवान के संचालन में सम्पन्न हुई।कैडर कन्वेंशन में पिछले कार्यों की समीक्षा, आगामी 28 सितंबर 2025 को समस्तीपुर मगर दही घाट के निकट अवस्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर उनके जन्म दिवस पर माल्यार्पण व संकल्प सभा में अधिक से अधिक भागीदारी दिलाने, भूमिहीनों को 05 डिसमिल दिलाने के लिए संघर्ष करने, मनरेगा में फर्जी मास्टर रॉल की जांच कराने, बरसो से बसे लोगों को बासगीत पर्चा ,कैडर कन्वेंशन को संबोधित करते हुए शहीद ए आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार ने कहा कि आजादी के 78 और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का 24 वर्ष बीतने के बावजूद जनता मूल भूत आवश्यकता से वंचित है। उपस्थित कई कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के बड़े-बड़े पूंजी पट्टी व्यापारियों के आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग जतायी। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्षता कर रहे पाना ने किया।



