प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया गांव के राजगीर राय ने थाने में आवेदन देते हुए शिकायत जताई है कि मेरे निजी जमीन खेत में विद्युत ट्रांसफार्मर लगते गांव के ही विमलेश राय व विपिन राय 8लोगों के साथ आए जब मेरी पुत्रवधू संगीता कुमारी मना करने गई तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मैं जब पूछने गया तो मुझे भी गाली गलौज देते हुए मारपीट की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में छानबीन की जा रही है।



