गया बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
महाकुंभ में जाने वाले लोगों की भारी भीड़ गया जंक्शन पर जमा हो गई थी। गया जंक्शन का प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। इसी दौरान हावड़ा से नई दिल्ली जा रही कालका मेल स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में भारी भीड़ थी और कई बोगियों के दरवाजे बंद थे। जिसके बाद लोग नाराज हो गए और ट्रेन पर ही हमला कर दिया।बताया जा रहा है कि काफी देर तक स्टेशन पर हंगामा होता रहा और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे के बाद यात्री शांत हुए और रेल पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।



