प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर के कई उपकरण विद्युत शार्ट सर्किट को लेकर जल गए इसको लेकर समर सेबल कंप्यूटर सीसीटीवी फुटेज पंखा अचानक बंद हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद हैदर ने बताया कि शनिवार को उपकरण जलने से अस्पताल में पानी की समस्या रोशनी की समस्या मरीजों को टोकन देने की व्यवस्था सभी बाधित हो गई। आगे उन्होंने बताया कि भवन जर्जर रहने के कारण बिजली की शार्ट सर्किट लगी है बाहर से मिस्त्री को बुलाकर काम चलाऊ कार्य कराया जा रहा है मरीज का आना-जाना जारी है तपसी गर्मी को लेकर ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस बाबत की सूचना विभागीय बरिये पदाधिकारी को दी गई है। अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है।



