प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर छटियारी पोखर स्थित सचिन ज्वेलर्स व बर्तन की दुकान में बदमाश घुसे। घटना शनिवार के दोपहर की बताई गई है।दो बाइक से आए दोनों बाइक पर दो-दो की संख्या में सवार बैठे थे । एक बाइक पर 2 सबार दुकान से आगे रुक कर सिगरेट पीने लगे, दूसरे बाइक पर दो सवार दुकान के आगे रोक कर खड़े थे, दूसरे बाइक पर सवार में से एक दुकान के अंदर घुसे सचिन के भाई सोनू को जेबरात दिखाने के लिए कहा उसने सोने चांदी के लगभग ढाई लाख के जेवरात दिखाएं। बदमाश ने कहा कि मैं बगल के ही केशोपटी रहने वाला हूं शाम में पत्नी को लेकर आ जाएंगे तब जेबरात लेंगे। इहीं बातों में उलझा कर दुकानदार का हाथ गर्दन मरोड़ कर दुकान के आगे लगी बाइक पर बैठ गया तो कुसैया जाने वाली सड़क की ओर दोनों बाइक भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस आकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला फुटेज में पुलिस का कहना है कि अब तक कोई सच्ची सुराग नहीं मिली है। वैसे खंगाला जा रहा है। पीड़ित के भाई सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुझे रविवार को थाने पर बुलाया है। इधर अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि जांच की जा रही है मामला थोड़ा संदेहात्मक लगता है। आसपास के लोगों से पूछने पर बताया गया कि बाइक पर सवार दो दुकान के आगे बाइक लगाए थे जिसमें से एक सवार दुकान के भीतर गया था। अगल-बगल की दुकानों में इस घटना की कोई भनक तक नहीं लगी। दो बाइक पर सवार सभी केसोपट्टी की ओर से खाने की जानकारी ज्वेलर्स वाले ने दी।



