प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों ठंड का प्रकोप बढ़ जाने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है मवेशियों के लिए भी ठंड अभिशाप बना हुआ है। लोगों ने बताया कि दीघा 4 दिनों से काफी ठंड बढ़ गई है। एक अलाव के अलावा दूसरी कोई व्यवस्था ठंड से बचने को लेकर नहीं है। प्रशासन की ओर से इतने ठंड बढ़ जाने के बाद भी किसी भी प्रकार की चौक चौराहा से लेकर अन्य मुख्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। कल्याणपुर चौक के मोटरसाइकिल मिस्त्री मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि दिनभर हम लोग अलाव खरीद कर जलते हैं जीवन की रक्षा कर रहे हैं इसी अलाव में अगल-बगल के कई युवा भी शामिल हो जाते हैं। गांव घरों में लोग घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। ठंड की कहर में ढेर सारे गरीब बुढ़वा के पास बदन ढकने के लिए कपड़ा है कंबल। गांव घरों में भी अलाव का काफी अआभाव है। लोगों ने अभिलंब प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अलाव की व्यवस्था करने की मांग जताई है।



