करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक मध्य विद्यालय में छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में बुधवार को परिजनों ने एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन पत्र दिया । इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानदीप कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय के चौथी वर्ग की छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक द्वारा छेड़खानी करने का आरोप परिजनों द्वारा लगाया गया है । आवेदन पत्र में कहा गया है कि उक्त छात्रा से पानी मांगने के बाद एच एम द्वारा छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया । घटना की तिथि 14 जुलाई बताई गई है ।उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के आलोक में घटनास्थल की जांच कर एच एम से पूछताछ की गई ।तो उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों पूर्व उक्त लोगों द्वारा विद्यालय की भूमि कब्जा की गई थी। जिसके विरुद्ध उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए अंचल कार्यालय में आवेदनपत्र दिया था। जिसके आलोक में अतिक्रमण हटाकर चारदीवार का निर्माण किया गया तभी से इनके द्वारा साजिश कर गलत मुकदमा में फंसाने की धमकी दी जा रही है । फल स्वरुप साजिश के तहत उन्हें फसाने की कशिश की गई है । प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी ।वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर विद्यालय पहुंचे बीईओ मनोज कुमार राम ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होता है । चुकी पीड़िता के बयान और उसकी मां के बयान में काफी अंतर है । वही पीड़िता के दादा ने बताया कि इस घटना की उन्हें जानकारी उन्हें नहीं है । उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट की प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जा रही है ।



