करगहर रोहतास/Etv News 24
गुरुवार को मां विंध्यवासिनी ट्रेड्स दिभियां में ज्ञान धारा पशुआहार के द्वारा प्रशिक्षण गया कार्यक्रम में पहुंचे ज्ञान धारा के एमडी डॉ जे एन पाण्डेय ने बताया कि ज्ञानधारा मंथन और पशु चिकित्सा शिविरों के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण दिया है, जिसमें पशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को बेहतर पशुपालन प्रथाओं और पशुधन के स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करना है। जिससे दूध उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि हो सके. ज्ञानधारा पशुआहार, जिसे ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित किया गया है।किसानों को उनके पशुधन के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी ने “ज्ञानधारा मंथन” नामक एक कार्यक्रम शुरू किया है, जो किसानों को पशुधन प्रबंधन और पोषण के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, ज्ञानधारा पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करता है, जहां पशु चिकित्सकों और विस्तार अधिकारियों की टीम किसानों के घरों का दौरा करती है, पशु स्वास्थ्य जांच और सलाह प्रदान करती है।ज्ञान धारा पशुआहार के संचालक कृष्णकांत पाण्डेय ने अतिथियों को फुल मालाओं एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया मौके पर ज्ञान धारा रजनीश सिंह श्रेष्ठ सिंह मणिशंकर सिंह अनुभव सिंह उप प्रमुख धर्मशिला देवी मुखिया निरंजन चौरसिया पत्रकार तेजनारायण पाण्डेय जलेंद्र यादव शिवमुनि सिंह धनंजय पाण्डेय उर्फ़ टाइगर बाबा रिंकू तिवारी विकास पाण्डेय संतोष पाण्डेय महाराणा प्रताप सहित कई किसान मौजूद थे।



