तिलौथू /रोहतास/Etv News 24
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन विस्तार अभियान के तहत रोहतास जिला अध्यक्ष पद पर एक बार फिर कपिल कुमार कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उनके कार्यों, संगठन के प्रति सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तथा समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कपिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से राष्ट्रीय लोक मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उनके फिर से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है।



