सासाराम/रोहतास/Etv News 24
पृथ्वी दिवस’ के गौरवमयी अवसर पर स्थानीय संत जोसफ स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। कनोड़िया पंप स्थित विद्यालय के स्विमिंग पूल परिसर में बच्चों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कर समाज को प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। नन्हे बच्चों ने मिट्टी और पौधों के साथ जुड़कर यह सीखा कि पृथ्वी को बचाने में वृक्षों की क्या भूमिका है। स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति प्रेम की भावना जागृत करना है।कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने ‘धरती माता की जय’ और ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’ के नारे लगाकर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं सृष्टि, अनुष्का गुप्ता,दीपाली कुमारी, सृष्टि, दिव्यंका, अनुष्का, नव्या, अभिनव, आयुष, श्रेयांश, समृद्धि सिंह, अनन्या कुमारी, अदिति कुमारी, नैना कुमारी, श्रद्धा कुमारी, परसी कुमारी, कीर्ति कुमारी, श्रेया कुमारी, शिवम कुमार, चिराग मौर्य, सुहानी कुमारी, साहित्य, सृष्टि मौर्य, रुचिता कुमारी, श्रेया कुमारी, सौम्या कुमारी, भूमि कुमारी, अनुष्का कुमारी, आर्य सिंह, दिवाकर कुमार, आरव मेहता, आरव आर्यन, करण कुमार, संस्कार कुमार, शिवकांत, प्रांजल इत्यादि एवं शिक्षक और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



